Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपूर्व सैनिक रोकेंगे अवैध खनन व पातन

पूर्व सैनिक रोकेंगे अवैध खनन व पातन

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में अवैध खनन और पातन रोकने के लिए डीएफओ ने पूर्व सैनिकों को वन सुरक्षा टीम में शामिल किया है। पूर्व सैनिकों की टीम दिन और रात के समय गश्त कर अवैध खनन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी। इस कार्य के लिए उपनल के जरिये पूर्व सैनिकों को भर्ती किया गया है।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग में लगातार हो रहे अवैध खनन और पातन को रोकने के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती की गई है। पूर्व सैनिक म असलहे के वन कर्मियों के साथ दिन और रात गश्त करेंगे। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में रात के अवैध पातन की अधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि वन सुरक्षा टीम का गठन कर इसमें पूर्व सैनिक शामिल किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments