Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeविविधबाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर रोक: जनता के काम में देरी और...

बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर रोक: जनता के काम में देरी और दलाली रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त

हल्द्वानी, 07 फ़रवरी। आरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी की। डीएम की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ दलालों में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर से दलाल फरार हो गए। डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट व आईकार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता के साथ काम सुनिश्चित हो सके। इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत कई अन्य परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments