Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभारी वर्षा के पूर्वानुमान के बाद 10 जुलाई को देहरादून में सभी...

भारी वर्षा के पूर्वानुमान के बाद 10 जुलाई को देहरादून में सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक दस जुलाई, को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र दौर का ओ रेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दस जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसके चलते जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक दस जुलाई को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments