Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedरिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रजिस्ट्रार कानूनगो, चल-अचल सम्पत्ति को लेकर...

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रजिस्ट्रार कानूनगो, चल-अचल सम्पत्ति को लेकर पूछताछ जारी

बाजपुर: विजिलेंस ने तहसील बाजपुर में नियुक्त रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता  ने इस बाबत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं. पर शिकायत दर्ज करायी थी। बतया कि बाजपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा परवाना चढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने मंगलवार 11 मार्च को तहसील बाजपुर, ऊधमसिंहनगर में नियुक्त रजिस्ट्रार कानूनगो, मोहन सिंह को रू0 3,500/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में  भी पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने सतर्कता अधिष्ठान की  ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने आम जन से अपीलकी करते हुए कहा है कि, यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments