Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedरेलवे स्टेशन पर जीएसटी की टीम का छापा, मचा हड़कंप

रेलवे स्टेशन पर जीएसटी की टीम का छापा, मचा हड़कंप

देहरादून: रेलवे स्टेशन पर राज्य कि जीएसटी टीम ने छापा मारा है। जीएसटी टीम के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही हड़कंप मच गया. टीम ने ट्रेनों से सामान उतारते वक्त अवैध तरीके से लाये सामान को जब्त कर लिया है। रेलवे स्टेशन पर GST की टीम का छापा शुक्रवार को जीएसटी डिपार्टमेंट की टीम ने देहरादून रेलवे स्टेशन में छापा मारा।

अधिकारियों ने ट्रेनों से सामान उतारते वक्त अवैध तरीके से लाए 25 नग माल सीज कर दिया। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई गतिमान है। व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी की ये कार्रवाई की गई थी. जांच करने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments