Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून: थाना सेलाकुई पर युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में मुकादमा दर्ज कर लिया है।

युवति द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया है कि रेहान नाम के व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार करने के साथ गाली-गलौज व मारपीट की है। घटना कोलेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।  मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान मिर्जा पुत्र इसरार निवासी ग्राम परवल, थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष को धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर  मु.अ.सं. 05/25 धारा 376/504/506 आईपीसी के तहत मुकद्दमा दर्ज कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments