Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून: मंगलवार को पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां थल –पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा मैक्स वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं।

इस दुखद घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया है। सीएम ने इस तरह कि घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वहान चालकों से भी सावधानी पूर्वक वहान चलाने की अपील की है। उन्होंने दुर्घटना में घयलों को उचित इलाज कराये जाने का आश्वाशन दिया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा मैक्स वाहन मुवानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त मैक्स में 11 सवारियां मौजूद थी।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ जाने से यह हादसा हुआ है। जिससे वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments