Thursday, March 26, 2026
Homeअपराधसाठ लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

साठ लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने 60 लाख रूपए की कीमत की स्मैक के साथ एक महिला को  गिरफ्तार किया है।  आरोपी महिला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 मार्च को टीम को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर से हल्द्वानी में स्मैक की तस्करी होने जा रही है। जिसपर टीम ने हल्द्वानी – रुद्रपुर सड़क स्थित बेलबाबा के पास सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। शक होने पर टीम द्वारा महिला से पूछताछ कर महिला सिपाही द्वारा तलाशी ली गई तो महिला के पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कनिका निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर बताया। महिला ने बताया कि वह स्मैक की खेप बिलासपुर से लेकर आई थी। जिसे उसने हल्द्वानी के बनभूलपूरा में एक व्यक्ति को सप्लाई देना था। इससे पूर्व भी वह स्मैक की सप्लाई हल्द्वानी में कर चुकी है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस टीम बिलासपुर और बनभूलपूरा निवासी तस्करों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments