Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसीएम धामी की IAS, IPS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

सीएम धामी की IAS, IPS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

देहरादून: अब प्रदेशभर में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारी उन तहसील, पुलिस थाने,ब्लॉक या अन्य क्षेत्रों को गोद लेंगे जहां उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। ताकि इन क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। गोद लेने के साथ-साथ अपनी नौकरी की शुरुआत के इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जन समस्याओं का समाधान करेंगे।

बीते दिन सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक की। इस बैठक में तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईपीएस, आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी।

बैठक में एक और नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों से कहा कि उन्होंने राज्य के जिस तहसील, पुलिस थाने, ब्लॉक या अन्य क्षेत्रों से नौकरी की शुरूआत की है, उन्हें गोद लेकर उनके विकास में योगदान दें। अपनी नौकरी के शुरूआत के इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जन समस्याओं का समाधान करें, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments