Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने दिए निर्देश, छद्म भेषधारियों के खिलाफ चलायें ऑपरेशन कालनेमि

सीएम धामी ने दिए निर्देश, छद्म भेषधारियों के खिलाफ चलायें ऑपरेशन कालनेमि

-सनातन की छवि को नुकसान पहुचाने वालों पर होगा प्रहार: धामी

हमारा प्रदेश देवभूमि है, यहां का जनमानस, निश्च्छल और सरल स्वभाव का है। इस कारण कुछ असामाजिक तत्व इसका लाभ उठाते हुए, साधु संतों का छद्म भेषधारण कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों की पहचान करते हुए, धरपकड़ के लिए ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं:मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों का छद्म भेषधारण कर, ठगी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि सनातन धर्म की आड़ में ठगी करने, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, हाल के समय के दौरान प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य करते पकड़े गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ऐसे तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि ऐसे तत्वों के कारण न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि इस तरह का कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज भी समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं, जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments