Monday, March 30, 2026
Homeअपराधहोटल में डीजे को लेकर मारपीट, डीजे वाले बाबू’ सहित 5 हिरासत...

होटल में डीजे को लेकर मारपीट, डीजे वाले बाबू’ सहित 5 हिरासत में

हरिद्वार। शिवालिक नगर स्थित होटल में देर रात पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए डीजे वाले बाबू सहित दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात होटल में पार्टी कर रहे लोगों के बीच शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े और मारपीट में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत लोग शांत नहीं हुए और हंगामा जारी रखा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल पांच आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार, अभिमन्यु चौहान, अनुज झा, चितरजन और रजत शामिल हैं, जो हरिद्वार जनपद के अलगकृअलग क्षेत्रों के निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments