Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून: उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को अपना इस्तीफा सौंपा। अब इस पर राज्य शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद फाइल भारत सरकार को भेजी जाएगी।

रचिता जुयाल अपने शांत स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सख्त कार्यप्रणाली के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने अब तक अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर कार्य किया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनके इस्तीफे को लेकर प्रशासनिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब यह देखना होगा कि राज्य सरकार उनके इस्तीफे को स्वीकृति देती है या नहीं अंतिम निर्णय भारत सरकार स्तर से होना है।

इस्तीफे में उन्होंने लिखा है, “भारतीय पुलिस सेवा में कार्य करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य रहा। मैं उन अवसरों और जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करती हूं जो मुझे इन वर्षों में मिलीं।” उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा, उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए सेवा के दौरान मिले विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। फिलहाल, सरकार की ओर से उनके इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments