Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorized“उत्तराखंड की एकता से कोई समझौता नहीं” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का...

“उत्तराखंड की एकता से कोई समझौता नहीं” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी उत्तराखंडवासी एकजुट रहें और किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “एक उत्तराखंड, एक उत्तराखंडी” की भावना के साथ प्रदेश के विकास में योगदान दें।

मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सख्त लहजे में संदेश दिया कि उत्तराखंड की एकता और अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह मंत्री, सांसद, विधायक हों या आम नागरिक किसी को भी भड़काऊ बयान देने की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ऐसे किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेगी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री का यह बयान प्रदेश में बढ़ते भ्रामक प्रचार और अफवाहों के बीच आया है, जिससे लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रदेश के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएं। उत्तराखंड सरकार प्रदेश की शांति और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments