Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डघर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप

घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पूरे इलाके में हड़कंप

हरिद्वार। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलीबारी में 60 वर्षीय मुख्तार सिंह और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी यूपी की ओर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में उस समय लोग अपने-अपने दिनचर्या कामों में व्यस्त थे। तभी तीन बाइकों पर छह युवक गांव में पहुंचे और सीधे मुख्तार सिंह के घर में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के पिता-पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभय सिंह और लक्सर सीओ वीरेंद्र सिंह नेगी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में होने के कारण पुरकाजी थाना पुलिस को सूचना दी गई। यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वजह क्या थी और आरोपियों की पहचान क्या है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दोहरा हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरिद्वार के, एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाके में यह घटना घटी है। सूचना मिलते ही स्वयं, लक्सर सीओ और खानपुर थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल यूपी क्षेत्र में है, इसलिए पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में हमारी तरफ से यूपी पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments