Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजखोली में नरभक्षी गुलदार को किया ढेर

जखोली में नरभक्षी गुलदार को किया ढेर

रुद्रप्रयाग: गत रात्रि को गुलदार द्वारा विकासखंड जखोली के अन्तर्गत मखेत गांव के आश्रम नामी तोक मे एक‌ 65 बर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को‌ बाघ ने अपना निवाला बना दिया है। जिसके बाद जनता में भारी आक्रोश पैदा हो गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि सुबह तक गुलदार को पकड़ो या मारों नहीं तो पूरा जखोली जाम कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार देर रात्रि लगभग 12 बजे गुलदार को ढेर कर दिया गया। क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले हो रहे हैं। पिछले फरवरी माह से अब तक तीन महिलाओं को गुलदार निवाला बना चुका है। गत 30 मई को रूपा देवी को बाघ ने मार डाला था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments