Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा शांत: पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश...

दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा शांत: पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का 93 की आयु में निधन

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कल यानी 1 अक्टूबर को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स मं उनका इलाज चल रहा था।

दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे। एम्स ने जारी बयान में कहा कि 93 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां 30 सितंबर 2025 की सुबह उनका निधन हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments