Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपहले पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला,फिर लगाई फांसी

पहले पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला,फिर लगाई फांसी

चमोली। जनपद के देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुअ है।  पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे मंे लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचने के बाद  आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हमले के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह घर से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसके शव को गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी से लटके हुए देखा।
उसके बाद इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments