Friday, March 13, 2026
Homeअपराधमांडूवाला के जंगल में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से...

मांडूवाला के जंगल में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी

देहरादून। प्रेमनगर इलाके के मांडूवाला  स्थित बालासुन्दरी मंदिर के निकट जंगल में बुधवार को पुलिस ने महिला का  बोरे में बंद शव बरामद किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शव काफी दिन पुराना था और हालत ऐसी थी कि पूरी तरह क्षत-विक्षत नजर आ रहा था।  मृतक महिला की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है। पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मांडूवाला क्षेत्र के स्थानीय लोगों को जंगल में पड़े एक बोरे से तेज बदबू आने लगी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। पुलिस के अनुसार शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब 5 से 6 दिन पहले की गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments