Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की नवरात्र की नवमी पर पूजा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की नवरात्र की नवमी पर पूजा अर्चना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्र की नवमी तिथि पर आज मां भगवती की पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं केदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नवरात्र के पावन पर्व पर कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। रेखा आर्या ने कहा कि कन्याओं में माँ दुर्गा का साक्षात् स्वरूप दिखाई देता है। उनके चरण पखारते ही उन्हें मन को अपार शांति मिली। इस अवसर पर उन्होंने बालिका निकेतन में स्थित स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी की यूनिट का भी दौरा किया और नवजात बच्चों का हालचाल जाना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments