Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ ने किया...

रुद्रपुर सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ ने किया राहत और बचाव कार्य

सिडकुल में बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटानिया कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अभी तक वहां पर धुआं निकल रहा है और आग बुझाई नहीं जा सकी है।
सिडकुल चौक पर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में देर रात करीब 2:00 बजे कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतने विकराल रूप में थी की करीब सात घंटे की मशक्कत के बावजूद भी और आग अभी तक बुझ नहीं सकी है। इस दौरान एडीएम, एसडीएम, एसएसपी और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। वहीं कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments