Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedउत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, पूरी तरह से पेपरलेस की...

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, पूरी तरह से पेपरलेस की कवायद

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने रविवार को यहां प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और शीर्ष अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर बैठक करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के लिए उनके पास विधायकों ने 521 सवाल भेजे हैं। जबकि दो विधेयक भी प्राप्त हुए हैं। एक सवाल के जवाब में भूषण ने कहा कि सत्र की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि विधानसभा में कितना काम होना है और इस बात का निर्णय सरकार करती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत संचालित होगा। खंडूरी भूषण ने बताया कि मंगलवार को सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे। भूषण ने कहा कि विधायकों की तकनीकी मदद के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन की तरफ तेजी से काम हो रहा है लेकिन आगामी सत्र पूरी तरह से पेपरलेस नहीं होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसूची, विधानसभा में आने वाले प्रश्न और उनके उत्तर, राज्यपाल का अभिभाषण और बजट डिजिटली उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पूरी तरह पेपरलेस होने की ओर ये छोटे-छोटे कदम उठाए जा रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन सत्र के बाद सब पेपरलेस हो जाएगा। भूषण ने कहा कि बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं और विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने का समय लगभग एक जैसा होने के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करें कि यातायात के कारण बच्चों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments