Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंगा से युवक का शव बरामद

गंगा से युवक का शव बरामद

ब्यासी चौकी के मालाकुंटी के पास गंगा में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पहचान के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार को चौकी पुलिस ने ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि एक शव मालाकुंटी के समीप गंगा में तैरता हुआ दिखाई दिया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को गंगा से बाहर निकाला। चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। बताया कि मृतक युवक की उम्र 32 वर्ष के आसपास होगी। शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। शव बहकर आया है। थाना पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचना भेजी है। एसडीआरएफ की टीम में उपनिरीक्षक सौकार सिंह, हिमांशु नेगी, आशीष रावत, शिव शंकर, अजीत रावत, सूरज प्रकाश आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments