Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचावल से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी, चालक फरार

चावल से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी, चालक फरार

काशीपुर। पुलिस ने चावल से लदी दो ट्रैक्टर -ट्रालियां कब्जे में ली हैं। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक व अन्य लोग वहां से खिसक लिए। नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर चावल के बारे में जांच की। यह चावल सरकारी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। खाद्य विभाग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।
पिछले काफी समय से कोतवाली पुलिस को सूचना मिल रही थी कि काशीपुर से सरकारी खाद्यान्न ले जाकर महुआखेड़ागंज स्थित एक राइस मिल में बेचा जा रहा है। इस सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने दो बार खाद्यान्न से लदे वाहनों का पीछा किया लेकिन रात के अंधेरे के चलते पुलिस को सफलता नहीं मिली। बुधवार तड़के चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से चावल निजी राइस मिल ले जाया जा रहा है। माल लादने से पहले सरकारी वारदाना भी बदल दिया गया है।
इस सूचना पर कोतवाल ने दोनों वाहनों का पीछा किया। शक होने पर दोनों चालक ट्रालियों को मंडी समिति में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर कुंडा थाने में खड़े करा दिए। सूचना पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक आशुतोष भट्ट और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनोद तिवारी मौके पर पहुंच गए। एआरओ विनोद तिवारी ने बताया कि अभी किसी भी व्यक्ति ने माल को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments