Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

काशीपुर। एआरटीओ ने नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 21 वाहनों का चालान किया। बिना फिटनेस मिला एक वाहन सीज कर दिया गया।एआरटीओ एके झा ने बताया कि रामनगर रोड, गंगे बाबा रोड और बाजपुर रोड पर सोमवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विशेष रूप से स्कूल वाहनों की जांच की गई। एक स्कूल वाहन बिना फिटनेस मिला जिसे सीज कर दिया गया।
नियम विरुद्ध चल रहे अन्य 21 वाहनों को सीज कर दिया गया। चालान किए गए वाहनों में अधिकतर स्कूली हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वाहन चालक बिना लाइसेंस के वाहन चलाते मिले तो कुछ में जाली नहीं लगी मिली। इसी तरह कुछ स्कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाया गया जिसके चलते इन वाहनों का चालान किया गया।उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे ले जाने वाले वाहन चालकों को सावधान होना होगा। उन्हें यह समझना होगा कि उन पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। स्कूली वाहनों के मामले में नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यह अभियान चलाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments