Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedपहाड़ों में सर्दी ने जाते-जाते दुबारा दी दस्तक, औली में जमकर हुई...

पहाड़ों में सर्दी ने जाते-जाते दुबारा दी दस्तक, औली में जमकर हुई बर्फबारी

चमोलीः उत्तराखंड के पहाड़ों में सर्दी ने जाते जाते एक बार फिर से यू टर्न ले लिया है। जहां कुछ दिनों पहले पहाड़ में हल्की गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी। वहीं, आज यानी शनिवार को दोपहर के बाद अन्तराष्ट्रीय स्कींइग केन्द्र औली में जमकर बर्फबारी हुई है।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग केन्द्र औली सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। जहां आकर पर्यटक न सिर्फ बर्फ का लुफ्त उठाते हैं बल्कि स्नो स्कीइंग का भी मजा लेते हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले पहाड़ों में हल्की गर्मी के कारण क्षेत्रों में जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगी थी। बर्फ की कमी के कारण पर्यटकों ने भी पहाड़ों में आना धीरे धीरे कम कर दिया था, लेकिन सर्दी ने जाते जाते एक बार फिर से यू टर्न लिया है। एक बार फिर से शनिवार की दोपहर बाद बर्फबारी होने से यहां की ढलानें बर्फ से ढकनी शुरू हो गई। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

सभी को उम्मीद है कि एक बार फिर से पर्यटक औली का रुख करेंगें। औली के अतिरिक्त बदरीनाथ, फूलों की घाटी एवं सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब में भी हल्की बर्फबारी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments