Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसभी सरकारी अधिकारियों के घर पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, धामी सरकार ने...

सभी सरकारी अधिकारियों के घर पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, धामी सरकार ने अहम फैसला

देहरादूनः उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर को लेकर धामी सरकार ने अहम फैसला लिया है। दरअसल, राज्य में सभी मंत्रियों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने इस संबंध में जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और प्रदेश दोनों की आर्थिकी के लिए जरूरी है। बताया गया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत से जुड़ी सूचनाओं की ऑनलाइन उपलब्धता, पल-पल के बिजली के उपयोग की जानकारी, सभी जरूरी सूचनाओं के संदेश, गलत बिजली बिल के झंझट से छुटकारा, बिजली के उपयोग की तुलना सहित कई सुविधाएं मिलेगी। 

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाया गया। इससे पहले प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के आवास पर भी मीटर लगाया गया था। आरडीएसएस योजना के तहत पूरे प्रदेश में करीब 16 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments