Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedपीएम मोदी के दौरे को लेकर पर्यटन सचिव ने तैयारियों का किया...

पीएम मोदी के दौरे को लेकर पर्यटन सचिव ने तैयारियों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी: पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने मुखबा और हर्षिल में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि पीएम के दौरे के लिए गंगोत्री मंदिर के साथ ही पूरे गांव को फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति और ग्राम पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

पीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुखबा पहुंचे पर्यटन सचिव ने वहां पर गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने गांव में व्यू प्वाइंट निर्माण, रंग रोगन, पैदल मार्ग निर्माण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव को सजाने और पीएम को स्थानीय हस्तशिल्प से बना उपहार दिए जाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने हर्षिल में जनसभा स्थल, बगोरी हेलिपैड, सड़क और पार्किंग स्थलों के साथ प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प से बने सामानों को प्राथमिकता देने को भी कहा।

उन्होंने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के पूजा और स्वागत योजना पर चर्चा की। इस मौके पर मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, सीडीओ एसएल सेमवाल, पीएल शाह, केके जोशी, हरीश पांगती आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments