Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorized“बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” पर एक कार्यशाला का आयोजन

“बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” पर एक कार्यशाला का आयोजन

देहरादून: उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (userc) के तत्वावधान में संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा फूलचंद नारी शिल्प मंदिर इंटर कॉलेज में “बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं द्वारा सूखे कचरे से रोचक वस्तु बनाकर मॉडल के रूप में प्रस्तुत किये गये l कार्यक्रम का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष ऋचा नौटियाल ने किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड विज्ञानं शिक्षा एवं अनुसन्धान केंद्र (यूसर्क) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. ओम प्रकाश नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। स्वागत गान एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। निबंध प्रतियोगिता एवं बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किये ।

मुख्य अतिथि डा. नौटियाल ने छात्राओं को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने को कहा। बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल के लिये उनका उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण के क्षेत्र में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की ।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य, श्रीमती मोना बाली, उप प्रधानाचार्य श्रीमती शांति बिष्ट, शिक्षिकाएं, संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, उपाध्यक्ष ऋचा नौटियाल, सचिव आरती मलासी, सदस्य शीला चौहान, बब्बू अहमद के अलावा छात्राएं उपस्थित रही l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments