Tuesday, March 3, 2026
Homeअपराधयुवक ने ब्लेड से अपना लगा काटकर की आत्महत्या

युवक ने ब्लेड से अपना लगा काटकर की आत्महत्या

ऊधम सिंह नगर। सोमवार सुबह भूड़ महोलिया में एक युवक ने टॉयलेट में जाकर ब्लेड से अपना गला काट कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में स्वजनों के मुताबिक युवक ने सुबह पहले छत से कूदने का भी प्रयास किया था।
मिली जानकारी के अनुसार भूड़ महोलिया निवासी 29 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह सोमवार को अपने घर में था। इस बीच वह अचानक घर के अंदर बने टॉयलेट में गया, जहां उसने ब्लेड से अपना गला काट दिया, जिसके बाद उसके गले से खून की धार निकलने लगी।
वह चिल्लाता हुआ बाहर आया और फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। उसके गले से खून बह रहा था। इस पर स्वजन में हड़कंप मच गया।
बड़ा भाई कमल दौड़ता हुआ दीपक के पास पहुंचा और उसके गले पर कपड़ा लगाकर खून रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
किसी ने घटना की सूचना 112 व 108 पर दी। 112 की सूचना पर कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत, एसआई भूपेंद्र रंसवाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
वहीं 108 एंबुलेंस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में स्वजन ने बताया कि दीपक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार सुबह उसने घर की छत से कूदने की भी कोशिश की थी, लेकिन स्वजन ने उसे रोक दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments