Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया अरण्य भवन में धरना

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया अरण्य भवन में धरना

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं मंडल ने कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किए जाने से कर्मचारी भड़क गये हैं। आक्रोशित कर्मचारियों ने जल्द स्थानांतरण का आदेश वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को परिषद के सदस्यों ने अरण्य भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कुछ कर्मचारियों का मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और पश्चिमी स्तर से गलत तथ्यों व प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। बताया कि आयुक्त ने उन्हें उचित कार्रवाई और मुख्य वन संरक्षक ने तीन के भीतर मामले का समाधान करने के आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जल्द स्थानांतरण का आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यहां अध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, सचिव शशिवर्धन अधिकारी, जिला संयोजक जगदीश सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, संयोजक सचिव धीरेंद्र पाठक आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments