Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधराजस्थान के चालक के पास 1.30 लाख की नकदी बरामद

राजस्थान के चालक के पास 1.30 लाख की नकदी बरामद

एसएसटी और मुनिकीरेती थाना पुलिस ने राजस्थान से टिहरी जा रही एक कार से 1.30 लाख की नकदी बरामद की है। कार चालक एसएसटी और पुलिस टीम को नकदी के स्रोत नहीं बता पाया। एसएसटी ने नकदी को जब्त कर राजकोष में जमा करा दिया है।
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है। चेक पोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को तलाशी लेने के बाद ही आगे भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस और एसएसटी टीम ने ढालवाला से टिहरी की ओर जा रही राजस्थान नंबर की एक कार भद्रकाली चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोका। जब टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें 1.30 लाख की नकदी बरामद हुई। कार चालक मुर्तजा निवासी भवानी मंडी, जिला झाला वार्ड, राजस्थान टीम को नकदी के स्रोत की जानकारी नहीं दे पाया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद नकदी को जब्त कर लिया। थाना निरीक्षक ने बताया कि एसएसटी की टीम ने नकदी को राजकोष में जमा करा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments