Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिले में 42 कोरोना मरीज मिले, लगातार आ रहे कोरोना के मामले

जिले में 42 कोरोना मरीज मिले, लगातार आ रहे कोरोना के मामले

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 45 कोरोना संक्रमित मिले। वर्तमान में 255 केस सक्रिय हैं। कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद लोग कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हवालबाग में चार, ताकुला में एक, ताड़ीखेत में एक, द्वाराहाट में 15, धौलादेवी में छह, सल्ट में आठ, देघाट में चार, रानीखेत में छह कोरोना मरीज मिले है। जिले में कुल केस 15874 है। 15056 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 175 और महिला अस्पताल में 55 ओपीडी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments