Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंद्रावती महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 12 छात्राओं ने किया नामांकन

चंद्रावती महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 12 छात्राओं ने किया नामांकन

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2022-23 के सात पदों के लिए 12 छात्रा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों एमए तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र की छात्रा किरन और एमए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी की छात्रा अनुप्रिया सक्सेना ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों एमए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी की छात्रा शुभि चंदेल और एमए प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र की छात्रा रिया सिंह ने दावेदारी की है।
सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा योगिता चौहान और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ईशा ने नामांकन पत्र भरा है। संयुक्त सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू कश्यप, बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिबा व खुशबू ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मान्या विश्नोई ने दावेदारी की है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक प्रत्याशी एमए प्रथम सेमेस्टर चित्रकला की छात्रा शालिनी ने नामांकन किया है। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए एक प्रत्याशी बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा निधि ने नामांकन किया। नाम वापसी प्रक्रिया में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। वहां निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजु सिंह, छात्रसंघ चुनाव समिति के सदस्य डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. गीता मेहरा आदि थेे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments