Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखो-खो में ग्रीन, बास्केट बॉल में ब्लू हाउस टीम ने मारी बाजी

खो-खो में ग्रीन, बास्केट बॉल में ब्लू हाउस टीम ने मारी बाजी

जसपुर। बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान पाया। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बालिका वर्ग की बास्केट बॉल में ग्रीन, बालक वर्ग में ब्लू हाउस की टीम ने प्रथम स्थान पाया। इसी तरह बालक वर्ग की कबड्डी में ग्रीन, वॉलीबाल में येलो हाउस की टीम प्रथम रही। बालिका व बालक वर्ग की रिले रेस में ब्लू हाउस ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अक्षित प्रताप सिंह, 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद रिजवान, बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नविता सैनी, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यश चौहान, बालिका वर्ग में रितिका कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। प्रधानाचार्य भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अभिभावकों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक मुकेश चौहान, गजेंद्र सिंह, राजीव गर्ग, मुकेल जैन, दीपमाला, कैलाश कांडपाल, नेहा शर्मा, अमनदीप कौर, खुशबू, पूजा, अमित आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments