Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड12 वर्ष की मासूम की कर दीं दो-दो शादियां, गर्भवती होने पर...

12 वर्ष की मासूम की कर दीं दो-दो शादियां, गर्भवती होने पर खुला राज- पॉक्सो एक्ट में केज दर्ज

पिथौरागढ़ के धारचूला में 12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी कर दी गई। उसके गर्भवती होने पर मामला खुला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक,नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं।
जून 2021 में 12 साल की उम्र में धारचूला के ही एक व्यक्ति से उसका पहला विवाह हुआ। पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके लौट आई। मां ने छह माह के बाद दिसंबर 2021 में फिर किशोरी का विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी दो माह की गर्भवती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments