Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअग्निवीर बनने के लिए 1207 ने दी लिखित परीक्षा

अग्निवीर बनने के लिए 1207 ने दी लिखित परीक्षा

अल्मोड़ा। रविवार को सेना के मैदान में हुई अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। 1218 अभ्यर्थियों में से 1207 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। रविवार को नगर स्थित सेना के मैदान में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में 1218 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 1207 ने परीक्षा दी जबकि 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पूर्व फिंगरप्रिंट आदि लिए गए। साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्रों की जांच की गई। युवाओं ने कहा कि प्रश्न पत्र अच्छा गया है अब रिजल्ट का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments