Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे गंगोत्री के कपाट

19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे गंगोत्री के कपाट

उत्तरकाशी। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि गंगा जी की विग्रह डोली 18 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी। 19 अप्रैल को सुबह गंगोत्री पहुंचने पर धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को  नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाट छह माह श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि और समय का हिन्दू पंचाग अनुसार घोषणा कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि अक्षया तृतीया पर 19 अप्रैल को शुभ लाभ बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी.रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी। उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। 19 अप्रैल को मां यमुना के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
कपाट खोलने की तिथि पर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस वर्ष मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर समेत गंगा घाट पर भी गैर सनातनी लोगों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments