Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबुजुर्गों की पेंशन के लिए 2.79 करोड़ मिले

बुजुर्गों की पेंशन के लिए 2.79 करोड़ मिले

रुद्रपुर। पेंशन की बाट जोह रहे जिले के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था पेंशन के लिए दो करोड़ 79 लाख 93 हजार रुपये का बजट मिल गया है। शीघ्र ही तीन माह की पेंशन उनके खातों में पहुंच जाएगी। अभी तक केंद्रांश न मिलने के कारण वृद्धावस्था पेंशन रुकी हुई थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि जिले में 54 हजार 192 वृद्ध जनों को मार्च में तीन माह की पेंशन मिल गई थी, लेकिन गरीबी रेेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 18 हजार 662 लोगों को अब तक केंद्रांश न मिलने के कारण जनवरी से मार्च तक की वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल सकी थी। वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 1200 रुपये राज्य सरकार और 300 रुपये केंद्र सरकार की ओर से मिलते हैं। राज्य सरकार ने बजट जारी कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार का पैसा नहीं मिल सका था। जिस कारण इन्हें मार्च में तीन माह की पेंशन नहीं मिल सकी थी। अब केंद्रांश मिलने के बाद जिले में वृद्धावस्था के रूप में कुल दो करोड़ 79 लाख 93 हजार रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन शीघ्र ही 18 हजार 662 लोगों के खातों में भेज दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments