Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में 24 लोगों ने जमा कराए राशन कार्ड

बागेश्वर में 24 लोगों ने जमा कराए राशन कार्ड

बागेश्वर। राशन कार्ड के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई पहल का असर दिखने लगा है। जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करवाने और बदलवाने के लिए अपात्र आने लगे हैं। मंगलवार तक 24 लोगों ने अपने राशन कार्ड जमा/बदलवाने के लिए आवेदन किया है। जिले के सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में करीब 63 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं जिनमें करीब 37 हजार उपभोक्ता अंत्योदय और प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारी हैं। पात्र लोगों को ही सरकारी राशन मिले, इसके लिए विभाग राशन कार्डों की जांच कर रहा है। विभाग ने अलग-अलग वर्ग के राशन कार्ड धारकों के लिए योग्यता तय की है जिसके अनुसार पांच लाख रुपये सालाना से अधिक आय वाले राशन कार्ड नहीं बना सकते हैं।
1.80 लाख रुपये से कम आय वाला प्राथमिक परिवार (बीपीएल) के राशन कार्ड का उपयोग कर सकता है। चार हजार रुपये कम मासिक आय, अकेली महिला, दिव्यांग, विधवा ही अंत्योदय कार्डधारक के पात्र हो सकते हैं। इन मानकों पर खरे नहीं उतरने वालों से राशन कार्ड जमा करवाने या बदलवाने की अपील की जा रही है। विभाग ने तय तिथि के बाद जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान दिया है। विभाग की अपील और चेतावनी के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड जमा करवाने व बदलवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक 16 प्राथमिक परिवार, पांच अंत्योदय और तीन एपीएल राशन कार्ड जमा कराए जा चुके हैं। राशन कार्ड को लेकर सरकार से मिले निर्देशों का लोग सकारात्मक तौर पर पालन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल, सप्लाई इंस्पेक्टरों को राशन की दुकान और ग्राम पंचायत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। मानकों के विपरीत जाकर राशन कार्ड का उपयोग कर रहे लोग अगर 31 मई तक राशन कार्ड सरेंडर नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के साथ राशन कार्ड पर खरीदे गए राशन की रिकवरी भी की जाएगी। -हरगिरी, एसडीएम बागेश्वर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments