Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव के समर में चार प्रत्याशी मैदान में

चंपावत उपचुनाव के समर में चार प्रत्याशी मैदान में

चंपावत। चंपावत उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। तय तिथि मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के बीच होगा जबकि सपा नेता मनोज भट्ट उर्फ एलएम भट्ट तकनीकी कारण से साइकिल के बजाय ऑटो रिक्शा चुनाव निशान से मैदान में हैं। चौथे निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को ब्लैक बोर्ड चुनाव निशान दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि शाम तीन बजे के निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं किया। चंपावत उपचुनाव में 151 बूथों में कुल 97430 मतदाता 31 मई को मतदान करेंगे। इनमें 96016 सामान्य मतदाताओं के अलावा 1414 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। यह सीट भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी के 21 अप्रैल को इस्तीफा देने से खाली हुई है।
साइकिल नहीं ऑटो रिक्शा की सवारी करेंगे सपा नेता
चंपावत। फरवरी में हुए विधानसभा के आम चुनाव में सपा को साइकिल चुनाव निशान मिला था लेकिन पहली बार वह तकनीकी कारणों से इस निशान को लेने से चूक गई। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया और एआरओ केके पांडेय ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद सपा ने चुनाव चिह्न आवंटन के लिए चुनाव आयोग को पत्र नहीं भेजा। इस वजह से उपचुनाव में सपा नेता मनोज भट्ट को साइकिल निशान नहीं दिया गया। सपा राष्ट्रीय दल नहीं है और राज्य स्तर की पार्टी को उसी चुनाव निशान लेने के लिए आयोग में आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद आयोग उस दल को राज्य स्तरीय चुनाव चिह्न देता है लेकिन सपा की ओर से हुई इस चूक का खामियाजा यहां पार्टी प्रत्याशी को निशान गंवाने के रूप में भुगतना पड़ा। अब उसे नए निशान ऑटो रिक्शा की सवारी करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments