Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर...

प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे

उत्तराखंड में 29 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी घट कर 328 पर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 5377 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91866 हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है।
संक्रमितों की तुलना में 53 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 328 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर उपचार ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 95.85 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments