Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में 38वें दुर्गा और 22वें देवी पूजा महोत्सव का होगा आयोजन

बागेश्वर में 38वें दुर्गा और 22वें देवी पूजा महोत्सव का होगा आयोजन

बागेश्वर। कल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्र पर जिले में जगह-जगह दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। नगर के नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा पूूजा और देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। वहीं खरही मंडल के जोशीगांव में भी दुर्गा पूजा आयोजित की जाती है। नुमाइशखेत मैदान में होने वाली दुर्गा पूजा महोत्सव का पहली बार आयोजन वर्ष 1984 में किया गया था। तब से लगातार महोत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा और वरिष्ठ सदस्य उमेश साह ने बताया कि महोत्सव में युवाओं का विशेष सहयोग रहता है। महोत्सव के दौरान सरयू तट पर दीपदान, भंडारा भी कराया जाता है। नुमाइशखेत मैदान में स्थित आशीर्वाद भवन में नगर पूजा कमेटी की ओर से कराए जाने वाले देवी पूजा महोत्सव का पहली बार 2001 में कराया गया। कमेटी के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय, मनोज जोशी और अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा बताते हैं कि युवाओं के सहयोग से आयोजन अनवरत चल रहा है।
वहीं, खरही मंडल के जोशीगांव में ग्रामीणों ने वर्ष 2010 में पहली बाद दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया था। जोशीगांव, खांकर, चौगांवछीना, बजां, सरना, सिमस्यारी, छानी समेत कई गांवों के लोग महोत्सव में भागीदारी करते हैं। कमेटी के अध्यक्ष भुवन लोहनी ने बताया कि महोत्सव के दौरान भजन कीर्तन और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments