Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबसों के इंतजार में चार दिन ऋषिकेश में रुक रहे तीर्थयात्री

बसों के इंतजार में चार दिन ऋषिकेश में रुक रहे तीर्थयात्री

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के बाद ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को बसों के लिए चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। रोटेशन के पदाधिकारी बसों की कमी के लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कई यात्रियों के दलों को रोटेशन की ओर से धर्मशाला में ठहराया जा रहा है। जिन यात्रियों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है उन्हें चार दिन बाद बस मिल पा रही है। रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि उन्होंने परिवहन विभाग से कुमाऊं मंडल से 50 बसें दिलाने की मांग की थी। लेकिन उन्हें मात्र 16 बसें दी गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश बसें चारधाम की यात्रा पर चली गई हैं, तीर्थयात्री उम्मीद से ज्यादा आ रहे हैं इसलिए उन्हें बस मिलने में समय लग रहा है।
कुमाऊं से जो 50 बसें ऋषिकेश आई थीं, उसमें से रोटेशन व्यवस्था समिति को 16 बसें दी गई। बाकी बस अन्य कंपनियों को दी गई। 50 सिटी बसें भी अलग अलग एजेंसियों के माध्यम से चारधाम की यात्रा पर जा रही हैं। जैसे डिमांड आ रही उसे पूरा किया जा रहा है। -मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रवर्तन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments