Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपिछले 24 घंटे में मिले 47 नए संक्रमित, एम्स ऋषिकेश में भर्ती...

पिछले 24 घंटे में मिले 47 नए संक्रमित, एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ा

प्रदेश में 10 दिन के बाद एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर 47 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 18 मरीज ठीक हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93983 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1257 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पांच जिलों में 47 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 30 मामले मिले हैं। हरिद्वार में आठ, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो, टिहरी जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक संक्रमित ने दमतोड़ा है। 27 जून के बाद प्रदेश में कोरोना मरीज की मौत हुई है। तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 279 हो गई है। 18 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 90043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 10 जिलों में 325 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अल्मोड़ा, चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments