Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे 5.82 लाख

विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे 5.82 लाख

रुद्रपुर। विदेश भेजने के नाम पर शहर के एक आईईएलटीएस केंद्र संचालक ने महिला से 5.82 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस ने संचालक और उसके कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से डीडीहाट और हाल निवासी आवास विकास स्नेहलता ने तहरीर में बताया कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए कनाडा जाना था। काशीपुर रोड पर स्थित एबरोड एजुकेशन सर्विसेज के संचालक गुरबाज सिंह गिल से उन्होंने संपर्क किया। संचालक ने उन्हें विदेश में प्रवेश का खर्च 5,81,500 रुपये बताया। महिला ने चेक के माध्यम से संचालक को रुपये दिए। इसके बाद अब तक महिला कनाडा नहीं जा सकी। रुपये लौटाने की बात पर गुरबाज सिंह गिल, मंजीत सिंह और पवन सिंह ने स्नेहलता से गालीगलौज कर भगा दिया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 2.24 लाख उड़ाए
खटीमा। एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 2.24 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्राम बरी अंजनिया जमौर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर 2022 को वह एटीएम से दस हजार रुपये निकालने गया था। इस दौरान सर्वर बंद हो गया और रुपये नहीं निकल पाए। उसने फोन से मामले की जानकारी बीओबी के कस्टमर केयर को दी। संजय ने कहा कि कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने पर उसे फोन कर बीओबी का एप डाउनलोड कराया गया। इसके बाद फोन बैंकिंग चालू करवाई गई, जिसका पासवर्ड और पिन कस्टमर केयर ने ही बनाया। संजय ने कहा कि इसके बाद उसके बैंक खाते से पहली बार एक लाख और दूसरी बार में 1.24 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments