Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगुड फ्राइडे पर नैनीताल सैलानियों से गुलजार

गुड फ्राइडे पर नैनीताल सैलानियों से गुलजार

नैनीताल। गुड फ्राइडे के साथ ही शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। शुक्रवार सुबह से शाम तक शहर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इसके चलते होटल और पार्किंग पैक नजर आईं। बता दें कि शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी के चलते दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में एडवांस में होटल आदि बुक करा लिए थे। रविवार तक अधिकतर होटल और रिजॉर्ट पैक हैं। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन पर्यटक बारापत्थर पहुंचे। मल्लीताल स्थित पंत पार्क सुबह से ही सैलानियों से पैक रहा।
भीमताल से कैंची तक जाम बना सैलानियों के लिए आफत
भीमताल/भवाली/मुक्तेश्वर। तीन दिन की छुट्टी के चलते शुक्रवार को भीमताल से लेकर कैंची तक घंटों जाम की समस्या बनी रही। जाम के चलते सैलानियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीमताल में तल्लीताल से नौकुचियाताल मार्ग तक लगे जाम में हर कोई परेशान रहा। शुक्रवार को भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल पहुंचे सैलानियों ने नौकायन और पैरागलाइडिंग का लुत्फ उठाया। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे कैंची, भवाली में जगह-जगह जाम की समस्या बनी रही। भीमताल, भवाली और खैरना पुलिस दिनभर जाम खुलवाती रही। इधर, नोएडा से आए अमित मित्तल ने बताया कि वह परिवार के साथ भीमताल घूमने पहुंचे लेकिन कमरा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैलानी मुक्तेश्वर और रामगढ़ भी घूमने के लिए पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments