Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड535 बच्चों को वात्सल्य योजना का मिला आंचल

535 बच्चों को वात्सल्य योजना का मिला आंचल

हल्द्वानी। एक साल पहले कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। असमय कई लोगों की मौत हुई। इस दौरान जिले में सैकड़ों बच्चों ने अभिभावकों को खोया था। इस मुश्किल वक्त में सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया। जिले में 535 बच्चों को वात्सल्य योजना के तहत मदद उपलब्ध कराई गई। पांच बच्चे ऐसे थे जिन्होंने माता-पिता दोनों को खोया, इन बच्चों को पीएम केयर फंड से मदद देने की तैयारी की जा रही है। एक मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 तक जिन्होंने अपने अभिभावक खोए हैं, उन्हें पीएम केयर फंड और सीएम वात्सल्य योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। पीएम केयर फंड में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक ही थी जबकि सीएम वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए अभी 31 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
सीएम वात्सल्य योजना
योजना में वह बच्चे शामिल हैं जिन्होंने कोविडकाल में मां या पिता में से किसी एक को खो दिया था। ऐसे बच्चों को एक जुलाई 2021 से लाभ देने का नियम है। इसमें जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये देने का प्रावधान है। 18 वर्ष से कम उम्र होने पर अभिभावक या ज्वाइंट खाते में पैसा डाला जाएगा।
पीएम केयर फंड
प्रधानमंत्री केयर फंड उन बच्चों के लिए है जिन्होंने कोविडकाल में मां-बाप दोनों को खो दिया। योजना के तहत अनाथ बच्चे के 18 वर्ष पूरे करने पर 10 लाख रुपये उन्हें दिए जाने हैं। यह धनराशि पोस्ट आफिस में एफडी के माध्यम से मिलेगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, कक्षा एक से बारहवीं तक 20 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जानी हैं। कोविडकाल में कोविड और अन्य बीमारियों से मां या पिता को खो चुके 535 बच्चों को सीएम वात्सल्य योजना का लाभ दिया जा रहा है। पांच बच्चों को पीएम केयर फंड का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शेष बच्चों के आवेदनों में पात्र और अपात्र की जांच की जा रही है। जल्द उन्हें भी लाभ दिया दिया जाएगा। – व्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments