Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड548 लाभार्थियों ने सुना भाषण

548 लाभार्थियों ने सुना भाषण

हल्द्वानी। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से देश में उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना, जन धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, हर घर नल व नल में जल योजना व कोविड के दौरान मुफ्त राशन वितरण, 1158 करोड़ शौचालय निर्माण की लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत बनाने का है। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रिज मैदान में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण सम्मेलन का सीधा प्रसारण मंगलवार को एमबीपीजी कालेज के सभागार में भी देखा गया। पीएम मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से देशभर में लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम को विभिन्न योजनाओं से जुड़े नैनीताल जिले के 548 लाभार्थियों ने भी देखा।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने की। विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने इन सभी लाभार्थियों से बातचीत की। लाभार्थियों ने योजना से जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया।विधायक बिष्ट ने कहा कि गरीब कल्याण योजना गरीब वर्ग को लाभान्वित करने के लिए चलाई गई है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार का सुधार आया, इस बात को समाज के सामने रखना है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, परियोजना निदेशक अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, उद्यान अधिकारी नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गुल हुई बिजली, गर्मी से बेहाल हुए लोग
हल्द्वानी। कार्यक्रम के दौरान लाइट चली गई। लाइट जाने पर जनरेटर चलाया गया, लेकिन जनरेटर एसी का लोड नहीं ले पाया। गर्मी की वजह से लोगों का हॉल में बैठना दुश्वार हो गया। लोग पंफ्लेट से हवा करते रहे। 20 मिनट बाद किसी तरह लाइट का इंतजाम किया गया लेकिन उसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments