Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसोशल मीडिया में तमंचे के साथ फोटो पोस्ट पर युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया में तमंचे के साथ फोटो पोस्ट पर युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालकर दबंगई दिखाने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है। एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो वाट्सएप ग्रुप में डाली थी। जांच करने पर युवक की पहचान प्रीत विहार निवासी सागर पासवान के रूप में हुई। युवक को गिरफ्तार उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक के पास एक तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया में हथियारों के साथ अपनी फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कालू सागर नाम से चर्चित है युवक
रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो शेयर करने वाला युवक सागर अपने साथियों के बीच कालू सागर के नाम से भी चर्चित है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह बॉल डंडा (लोकल गेम) नाम के एक खेल को बहुत अच्छी तरह से खेलता है। वह क्रिकेट का भी अच्छा खिलाड़ी बताया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments