Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड73 प्रतिशत ने दी वाहन चालक भर्ती की परीक्षा, अधीनस्थ सेवा चयन...

73 प्रतिशत ने दी वाहन चालक भर्ती की परीक्षा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कराई तीन परीक्षाएं

प्रदेश में वाहन चालक भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को हुई वाहन चालक भर्ती परीक्षा में 73 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रविवार को विभिन्न केंद्रों पर वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पैच राइडर, मत्स्य निरीक्षक, कर्मशाला अनुदेशक व अन्य पदों की भर्ती परीक्षाएं कराईं। वाहन चालकों के 164 पदों के सापेक्ष 19,300 उम्मीदवार थे, जिनमें से 14,139 (73 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों के सापेक्ष 107 उम्मीदवार थे, जिनमें से 72 (67.28 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। कर्मशाला अनुदेशक व अन्य के 157 पदों के लिए 5416 उम्मीदवार थे, जिनमें से 4226 (78 प्रतिशत) ने परीक्षा दी।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वाहन चालक पद की परीक्षा 25 अंकों की और एक घंटे की थी। इसके बाद अब वाहन संचालन का परीक्षण होगा। मत्स्य निरीक्षक की परीक्षा दो घंटे की थी। शाम की पाली में कर्मशाला अनुदेशक व अन्य की परीक्षा हुई। परीक्षाओं के साथ हर उम्मीदवार की बायोमीट्रिक हाजिरी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments